![]()
समरस भारत सेवा संस्थान की ओर से 16 अगस्त को चित्रकूट स्टेडियम में ‘गोकुलम-2025’ का आयोजन होगा।
जयपुर में इस बार जन्माष्टमी पर युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। समरस भारत सेवा संस्थान की ओर से 16 अगस्त को चित्रकूट स्टेडियम में ‘गोकुलम-2025’ का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में दो श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। 8 वर्ष से कम आयु के करीब 500 बच्चे कान्हा प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 8 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 1500 प्रतिभागी गोविंदा प्रतियोगिता में टीमों के रूप में हिस्सा लेंगे।
लड्डू गोपाल होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की प्रतिमा मुख्य अतिथि होगी। विशिष्ट अतिथियों में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, आरएसएस प्रांत प्रचारक बाबूलाल शर्मा, केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा और विधायक गोपाल शर्मा शामिल होंगे।
अभी तक 80 से अधिक टीमों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। कुल 100 से अधिक टीमों के भाग लेने की संभावना है। सभी टीमें कॉलोनी, घर और पार्क में प्रैक्टिस कर रही हैं। दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे।
प्रवेश निशुल्क रहेगा
आयोजन में प्रवेश निशुल्क है। स्टेडियम में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम की तैयारियां जून से चल रही हैं।
ऐसे में गोकुलम-2025 में उमंग, उत्साह और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो जयपुरवासियों के लिए खास होगा। सभी पार्टिसिपेंट्स को टी-शर्ट देकर उनको एक ही रंग में रंगा जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments