☜ Click Here to Star Rating
![]()
धौलपुर पुलिस ने 205 पशुओं से भरे 8 वाहन जब्त किए।
धौलपुर में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ सफल कार्रवाई की है। डीएसटी टीम और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर नाकाबंदी के दौरान पशुओं से भरे 8 वाहन पकड़े।
.
डीएसटी टीम प्रभारी प्रेम सिंह, सागरपाड़ा चौकी प्रभारी अश्वनी यादव और थाने के हेड कॉन्स्टेबल चरण सिंह की टीम ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की। वाहनों में 205 पशु अमानवीय तरीके से भरे हुए मिले। पूछताछ में पता चला कि तस्कर इन पशुओं को उत्तर प्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहे थे।
पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी आठ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments