![]()
सुनेल में रविवार को हेमडा से देवधाम झाड़ोता जाने वाली वाहन रैली का गुर्जर समाज ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
झालावाड़ के सुनेल में रविवार को हेमडा से देवधाम झाड़ोता जाने वाली वाहन रैली का गुर्जर समाज ने फूल बरसाकर स्वागत किया। देवनारायण मंदिर से झाड़ोता देवनारायण मंदिर तक हर साल झंडा यात्रा निकाली जाती है। यह परंपरा गुर्जर समाज में लंबे समय से चली आ रही है।
यात्रा सुबह 10 बजे पचास बाइक और डीजे के साथ पावर हाउस रोड सुनेल पहुंची। श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा लेकर देवनारायण भगवान के गीत गाते हुए चल रहे थे। समाजसेवी ईश्वर गुर्जर ने बताया कि रैली के सुनेल कस्बे से गुजरने पर यात्रियों को नाश्ता कराया गया।
रैली का स्वागत करने वालों में ईश्वर गुर्जर, श्याम गुर्जर, दुर्गालाल गुर्जर, देवा गुर्जर, राधे गुर्जर, मंगल गुर्जर, प्रशांत जोशी, महिपाल सिंह, लखन गुर्जर, फूलचंद, राहुल गुर्जर, सुनील सैन और गोविंद बैरागी शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments