☜ Click Here to Star Rating



गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने हाईवे पर फाइनेंस कर्मचारियों से लूट करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसने पिछले 11 महिनों ने 13 फाइनेंस कर्मियों से 8 लाख से ज्यादा की राशि लूटी है। गिरोह के बदमाश लूट की रकम आपस में बांट लेते और मौज-शौक

.

थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि मामले में बिछीवाड़ा निवासी अविनाश मीणा को गिरफ्तार किया। ये फाइनेंस कर्मियों से लूट करने वाली गिरोह का सरगना है, जो पिछले साल अगस्त से फरार था। इस पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था।

गिरोह के साथ मिलकर इसने 13 फाइनेंस कर्मियों से 8.10 लाख से ज्यादा की राशि लूटी है। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह से जुड़े बदमाश उदयपुर और सलूंबर के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित फाइनेंस कंपनियों की रैकी करते हैं। फिर एक बदमाश पैसे लाने ले जाने वाले फाइनेंस कर्मी पर नजर रखता है। जब वह कैश कलेक्शन शहर के लिए रवाना होता तो रैकी करने वाला बदमाश साथियों को सूचना देता। फिर सभी हाईवे पर पावर बाइक लेकर छिप जाते। वहां से फाइनेंस कर्मी का पीछा कर पकड़ते और वीरान जगह मारपीट, लूट के बाद कच्चे रास्तों से फरार हो जाते। लूटी हुई राशि को आपस में बराबर बांट लेते और मौज शौक में उड़ा देते।

अविनाश पिछले साल दिसंबर से अब तक गोवर्धन विलास, टीडी, जावरमाइंस, सराड़ा, ऋषभदेव और झाड़ोल में 13 फाइनेंस कर्मियों के साथ लूट की वारदात कर चुका है। इसका गिरोह भी इनमें शामिल था। ये अब तक 8 लाख से ज्यादा की राशि, मोबाइल व अन्य सामान लूट चुके है। इस मामले में पुलिस परसाद निवासी राकेश कुमार मीणा, पाटिया निवासी अजीत मीणा और नवीन मीणा को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें, झुंझुनूं निवासी संदीप चाहर ने गत 15 जुलाई को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह उदयपुर में देव फाइनेंस कंपनी में काम करते है। 15 जुलाई को कंपनी के लोन की किस्त के 20 हजार रुपए लेकर काया से उदयपुर आ रहे थे। रास्ते में काया हाईवे पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और पैसों से भरा बैग लूट लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading