☜ Click Here to Star Rating



प्रभारी मंत्री खराड़ी ने जिला परिषद के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

डूंगरपुर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शनिवार को जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर और धुवांलिया गांव में फसल खराबे और बारिश से क्षतिग्रस्त कच्चे मकानों का जायजा लिया।

.

प्रभारी मंत्री ने पीड़ित किसानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला परिषद के ईडीपी सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बताया कि सभी तहसीलों में ई-गिरदावरी की कार्रवाई चल रही है। अधिकतर तहसीलों में 33 प्रतिशत से अधिक फसल नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट शीघ्र ही सरकार को भेजी जाएगी। प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को फसल खराबे की गिरदावरी शीघ्र पूरी करने और पीड़ित किसानों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में पंच गौरव, शहर चले अभियान, गांव चले अभियान और सहकार सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने इन अभियानों के लिए प्री-कैंप आयोजित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading