![]()
चूरू के रतनगढ़ में शिव भक्त कांवड़ मंडल राजलदेसर के नेतृत्व में आयोजित हरिद्वार से पैदल आए कांवड़ यात्रा के सदस्यों का स्वागत किया गया। भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में इन श्रद्धालुओं का अभिनंदन हुआ। कांवड़ यात्रा के वरिष्ठ सदस्यों सुभाष देवड़ा, मदन महाराज, पार्षद रामकिशन माटोलिया, विष्णु मारू, घनश्याम मारू, कोजुराम प्रजापत, राजेश प्रजापत, जगदीश सैनी, हेमंत देवड़ा, भवानी प्रजापत और रमन देवड़ा का दुपट्टा और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास के कारण ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की कांवड़ियों की यात्रा सफल हुई। यात्रा के सदस्यों ने इस 14 दिनों की कठिन पैदल यात्रा को भयंकर बारिश और गर्मी में भी पूरा किया। उन्होंने रास्ते में आने वाली कठिनाइयों और बाधाओं को पार करते हुए भगवान शंकर को शीश नवाया। इस मौके पर भाजपा नेता शंकरलाल कम्मा, रमेश कुमार पारीक, युवा नेता अनूप पीपलवा, भरत सैनी, मनोज हारित, नारायण दायमा, दल्लू सिंह लूंछ, सीताराम गुर्जर, हनुमान बारवाल, परमेश्वर प्रजापत, राजीव मंगलहारा, इंद्र स्वामी, पवन सैनी और राजू सैनी भी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments