☜ Click Here to Star Rating


सीकर के कोतवाली थाना इलाके में न्यूजीलैंड,टर्की में नौकरी के नाम पर 7.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एजेंट ने 6 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर रुपए लिए। लेकिन जब एयरपोर्ट गए तो पता चला कि टिकट कैंसिल है। पहले तो एजेंट ने रुपए वापस लौ

.

सीकर के कोतवाली पुलिस थाने में वार्ड न.24 निवासी मोहम्मद आसिफ ने रिपोर्ट देकर बताया कि सबलपुरा निवासी एजेंट शब्बीर खान ने आसिफ,इरफान,आदिल,आमिर,शोयब और जुबेर को विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट और 7.50 लाख रुपए ले लिए। एजेंट शब्बीर ने उन्हें कहा कि तुम सब को टर्की और न्यूजीलैंड में अच्छी तनख्वाह और अच्छी पोस्ट पर नौकरी करने के लिए भेज दूंगा। इसके बाद सभी का मेडिकल करवाया गया।

युवकों को विदेश भेजने के लिए बनवाई गई टिकट। एयरपोर्ट जाने पर पता चला कि टिकट कैंसिल हो चुकी है।

युवकों को विदेश भेजने के लिए बनवाई गई टिकट। एयरपोर्ट जाने पर पता चला कि टिकट कैंसिल हो चुकी है।

इसके बाद सभी का एग्रीमेंट भी बनवाया। शब्बीर ने कंपनी का एग्रीमेंट,वीजा और टिकट देकर कहा कि आपके वीजा और टिकट अलग-अलग ग्रुप के हिसाब से है। आपको अलग-अलग तारीखों में विदेश जाना पड़ेगा। सबसे पहले आदिल को 14 दिसंबर दिल्ली एयरपोर्ट पर भेजा गया।

जब आदिल अपना पासपोर्ट और टिकट लेकर एयरपोर्ट पहुंचा तो वहां उसे पता चला कि उसकी टिकट कैंसिल हो चुकी है। जब आदिल ने वहां से एजेंट शब्बीर को कॉल किया तो उसने कॉल नहीं उठाया। ऐसे में आदिल वापस सीकर आ गया। जब बाकी लोगों ने ऑनलाइन अपनी टिकट चेक की तो पता चला कि उनकी भी टिकट कैंसिल है।

एजेंट शब्बीर के द्वारा रुपए लेने की तस्वीर। युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 7.50 लाख रूपये लिए गए।

एजेंट शब्बीर के द्वारा रुपए लेने की तस्वीर। युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 7.50 लाख रूपये लिए गए।

इसके बाद 2 से 3 दिन शब्बीर का मोबाइल स्विच ऑफ आया तो आसिफ और बाकी लोग उसके घर पर गए। तो वहां घरवालों ने कहा कि शब्बीर बाहर गया हुआ है। जब काफी दिन बाद एजेंट शब्बीर मिला तो उसने माफी मांगी और कहा कि एक महीने में सभी को पैसे वापस दे दूंगा। लेकिन आज तक पैसे नहीं लौटाए हैं। आसिफ और उसके साथियों ने अपने परिचित लोगों से उधार रुपए लेकर एजेंट शब्बीर को दिए थे। शब्बीर के पास विदेश भेजने के एजेंट का लाइसेंस भी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव कर रहे हैं।

युवकों को विदेश में नौकरी का एग्रीमेंट भी बनवाकर दिया गया।

युवकों को विदेश में नौकरी का एग्रीमेंट भी बनवाकर दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading