उदयपुर में MLA विश्वराज सिंह मेवाड़ मीडिया बातचीत करते हुए
NCERT की 8वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में छपे नक्शे में मेवाड़ सहित सभी 19 रियासतों को मराठा साम्राज्य में दिखाने को लेकर नाथद्वारा से भाजपा विधायक और मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा- यह गलत नक्शा है। मेवाड़ में
उदयपुर में मीडिया से बात करते हुए विश्वराज सिंह ने कहा- इस प्रकार की विकृतियां आने वाली पीढ़ियों को भ्रमित करेंगी। उनके सांस्कृतिक उत्तराधिकार की समझ पर प्रतिकूल असर डालेंगी। इतिहास केवल विषय नहीं, बल्कि हमारी आत्मा का आईना है। इसे बार-बार विकृत करना, हमारी पहचान से खिलवाड़ करना है।

नक्शे में मराठा साम्राज्य को कोल्हापुर से उत्तर में पेशावर और कटक तक दर्शाया है। इसमें जैसलमेर, मेवाड़ आदि को भी मराठा साम्राज्य में दिखाया गया है।
इतिहास के साथ गंभीर छेड़छाड़ की
विश्वराज सिंह ने कहा- मेवाड़ और राजस्थान से हम सब वाफिक हैं। मेवाड़ में राज केवल मेवाड़ का रहा है। अंग्रेज, मुगल या मराठा इनके नाम से शासन नहीं चला है। शासन मेवाड़ का ही रहा है।
विश्वराज सिंह ने इतिहास के साथ गंभीर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- यह ऐतिहासिक तथ्यों का घोर उल्लंघन है। मेवाड़ सदियों तक स्वतंत्र रहा। मुगलों से लेकर हर बाहरी हस्तक्षेप के विरुद्ध अपने स्वाभिमान और स्वाधीनता की रक्षा की।
गलती को सुधारने की मांग की
विश्वराज सिंह ने कहा- मैंने मंत्री से बातचीत कर कहा कि इसमें सुधार करना चाहिए। शिक्षा को संजीदगी से लेना चाहिए। स्कूलों में तथ्यों के साथ बच्चों की भावना बनती है। ऐसे में तथ्य सही होने चाहिए। शिक्षा मंत्रालय और NCERT से इस त्रुटि को तुरंत सुधारने की मांग की है। यह भी कहा- इतिहास को तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments