![]()
कोटा ग्रामीण के चेचट क्षेत्र के गुडाला गांव में खेत पर एक भारी भरकम अजगर ने एक सियार का शिकार किया। खेत पर काम करने वाले किसान और मजदूरों ने जब सियार को चिल्लाते हुए देखा तो झाड़ियां में पहुंचे वहां अजगर ने सियार के शरीर पर कुंडली बनाकर जकड़ा हुआ था।
मौके पर रेस्क्यू करने पहुंचे वन विभाग के नाकेदार जुबेर खान ने जब देखा कि अजगर ने सियार को लगभग आधे से ज्यादा निगला हुआ है। तो उन्होंने भी अजगर का रिस्क नहीं किया और उच्च अधिकारियों को सूचना कर दी।
जुबेर खान ने बताया कि मंगलवार की शाम को खेत में अजगर ने सियार का शिकार किया हुआ था। इस दौरान अगर उसका रेस्क्यू करते तो वह अपने शिकार को दोबारा निकाल देता इसलिए रेस्क्यू नहीं किया उसे वहीं छोड़ दिया गया ताकि बाद में वह अपने आप चला जाएगा। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी तो वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें समझ कर अपने गांव भेज दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments