![]()
भारत में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में बीते दो दिनों में जहां स्टैंडर्ड सोने की कीमत में 1300 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी प्रति किलो की कीमत 3400 रुपए टूटकर एक लाख 2
सर्राफा एसोसिएशन के राकेश खंडेलवाल ने बताया कि वैश्विक बाजार में फिलहाल सोने और चांदी की डिमांड कम हुई है। वहीं भारतीय बाजार में भी श्राद्ध पक्ष की वजह से ज्वैलरी खरीदने वाले लोग फिलहाल खरीददारी करने से बच रहे हैं। यही कारण है कि बीते दो दिनों में ही सोने और चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है। हालांकि यह गिरावट अगले कुछ दिनों तक ही रहेगी। इसके बाद एक बार फिर नवरात्रि में सोने और चांदी की कीमत में तेजी आ सकती है। जो दीपावली तक जारी रहेगी। ऐसे में जो लोग कीमती धातुओं में निवेश करना चाहते हैं। यह वक्त उनके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।
जानें क्या हुई कीमत
जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 12 हजार 200 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत एक लाख 4 हजार 600 रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 87 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 69 हजार 600 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 29 हजार 300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें : हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।
ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस चेक करें : सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments