पाली के आदर्श नगर स्थित सरकारी स्कूल के ग्राउंड में भरा बरसाती पानी।
झालावाड़ के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने के बाद पाली जिले के सरकारी स्कूलों के भवनों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। जिले में 61 स्कूल जर्जर हालत में है और 274 स्कूलों की मरम्मत करवाने के लिए बजट तक मांगा जा चुका है लेकिन आलम यह है कि सरकारी तंत्र दानदात

पाली का आदर्श नगर स्थित सरकारी स्कूल।

पाली के आदर्श नगर स्थित सरकारी स्कूल का जर्जर बाथरूम।
करीब 50 साल पुराना आदर्श नगर स्कूल शहर के पॉश कॉलोनी में गिने जाने वाले आदर्श नगर स्थित सरकारी स्कूल आठवीं तक संचालित होता है। वर्तमान में यहां 60 से 65 स्टूडेंट पढ़ने आते है। लेकिन हालत यह है कि 50 साल पुराने इस स्कूल के मरम्मत को लेकर कोई विशेष बजट नहीं है। ऐसे में वर्तमान में यहां की हालत खस्ता है। इसके साथ ही स्कूल के ग्राउंड में वर्तमान में पानी भरा हुआ है। जिसकी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लेट बॉथ जर्जर हालत में है। आस-पास घास और झाडिय़ां उगी हुई है। ऐसे में स्टूडेंट बाथरूम जाने के लिए भी डरते है।

पाली के नया गांव सरकारी स्कूल के ग्राउंड में भरा बरसाती पानी।
नया गांव का सरकारी स्कूल पाली शहर के नया गांव स्थित सरकारी स्कूल की हालत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। यहां भी बरसात के चलते स्कूल ग्राउंड में पानी भरा नजर आया। स्कूल के कमरों से लेकर उसकी गैलेरी की छत पहले टूट चुकी है। ऐसे में उसे मरम्मत करवाया गया। लेकिन फिर भी स्थिति यह है कि इसकी पर्याप्त मरम्मत का काम नहीं हुआ। कई रूम ऐसे है जिनकी छत, दीवारों में प्लास्टर करवाने की आवश्यकता है। यहां स्कूल के ग्राउंड में भरे जाने वाले बरसाती पानी की निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में स्टूडेंट को स्कूल आने में भी बरसात के दिनों में परेशानी होती है।

पाली के नया गांव सरकारी स्कूल की छत।
रोहट में 127 कमरे मरम्मत योग्य, 8 नाकारा पाली जिले के रोहट क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में 127 कमरे मरम्मत योग्य पाए गए हैं, जबकि 8 कक्ष पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मुकनपुरा में 5 कक्षा-कक्ष पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। स्कूल परिसर की मरम्मत हेतु वार्षिक प्लान 2023-24, 2024-25 व 2025-26 में प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। दानासनी, भाटों की ढाणी कलाली तथा कलाली में भी एक-एक कक्षा-कक्ष जर्जर हैं। सीबीईओ कालिन्द नंदनी शर्मा ने बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूलों को निर्देशित किया है।

खरोकड़ा स्कूल भवन जर्जर, हादसे की आशंका पाली जिले के गुंदोज राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खरोकड़ा गांव में भवनों की स्थिति चिंताजनक है। समाजसेवी अशोक सिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्कूल का बड़ा हॉल और कई कमरे पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जो किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आवश्यक मरम्मत कार्य नहीं किया गया, तो यहां भी झालावाड़ जैसी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
पूर्व पार्षद बोले- जर्जर है स्कूल भवन की स्थिति पाली के आदर्श नगर स्कूल भवन की हालत को लेकिन पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी ने कहा कि आदर्श नगर स्कूल में उन्होंने ने भी पढ़ाई की है। स्कूल भवन करीब 40 से 50 साल पुराना है। वर्तमान में स्थिति यह है कि स्कूल के ग्राउंड में बरसाती पानी भरा हुआ है। कमरे क्षतिग्रस्त है। जिन्हें मरम्मत की आवश्यकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments