![]()
तीन दिन तक लगातार तेज गर्मी के बाद बीकानेर में शनिवार को तेज बारिश ने राहत दी है। दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश ने न सिर्फ शहर में बल्कि गांवों में भी बरसते हुए तापमान को कम कर दिया है। बीकानेर शहर में जहां हल्की बारिश से राहत मिली है, वहीं लूणकरनस
मौसम विभाग ने बीकानेर में बारिश की उम्मीद जताई थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे हल्की बूंदाबांदी हुई और इसके बाद चार बजे तक रिमझिम बारिश का दौर चला। रुक-रुककर दो बार रिमझिम बारिश ने शहर की सड़कों को भिगो दिया। जैसलमेर रोड, नाल, महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी, जवाहर नगर, अंत्योदय नगर, गंगानगर सर्किल, बस स्टेंड, श्रीगंगानगर रोड, कीर्ति स्तम्भ, पब्लिक पार्क, जूनागढ़, कलेक्टरी, जयपुर रोड, म्यूजियम सर्किल, पीबीएम अस्पताल सहित अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश से मौसम में बदलाव देखा गया। बीकानेर के निकटवर्ती गांवों में भी रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आई।
लूणकरनसर ब्लॉक में भी अच्छी बारिश हुई है। यहां किसानों के खेत तक पानी पहुंचने से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से तेज गर्मी के चलते खड़ी फसल को नुकसान की आशंका थी लेकिन अब पानी मिलने से किसान क चेहरे पर रौनक है। बीकानेर से लूणकरनसर तक गांव-गांव बारिश है। नाल, गजनेर और कोडमदेसर के आसपास भी हल्की बारिश हुई है। यहां भी किसानों ने बारानी खेतों में बुवाई की हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments