कोटा में स्कूल की जर्जर बिल्डिंग पर ढाई घंटे ताला जड़ा।
झालावाड़ में स्कूल हादसे के बाद कई जगहों पर जर्जर स्कूल बिल्डिंग को ठीक करवाने की उठने लगी है। कोटा के सुल्तानपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहंदी में स्कूल बिल्डिंग ठीक करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने छात्र छात्राओं के साथ प्रदर्शन क

स्कूल बिल्डिंग की जर्जर हालात देख ग्रामीणों के साथ मिलकर स्टाफ व बच्चों को बाहर निकाल दिया।
दरअसल सुबह साढ़े 7 बजे करीब स्कूल में प्रार्थना की तैयारी चल रही थी। उस समय शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवराज मीणा वहां पहुंच गए। स्कूल बिल्डिंग की जर्जर हालात देख ग्रामीणों के साथ मिलकर स्टाफ व बच्चों को बाहर निकाल दिया। स्कूल गेट पर ताला लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। शिवराज मीणा और चंद्रप्रकाश मीणा ने कहा कि झालावाड़ जैसी स्थिति हमारे स्कूल की बनी हुई है ऐसे में जब तक स्कूल की हालत सुधर नहीं जाती तब तक ना तो स्कूल स्टाफ को अंदर जाने देंगे और नहीं बच्चों को यहां पढ़ाई करने भेजेंगे।
स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिओम मीणा का कहना है कि ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी थी इसके बाद सीबीईओ गायत्री मीणा, प्रधान प्रतिनिधि मोनू सनाढ्य,नायब तहसीलदार धनराज गोचर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समझाइश कर करीब 11:30 बजे ताले खुलवाए। उन्होंने कहा कि विधायक कोष से 7 लाख स्वीकृत है। प्रधान ने भी स्कूल में कमरें निर्माण के लिए 7 लाख देने की घोषणा की है।
मोनू सनाढ्य ने प्रधान कृष्णा शर्मा को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने स्कूल में एक कमरे के लिए 7 लाख रुपए देने की घोषणा की।
फोटो वीडियो-रवि मेघवाल, सुल्तानपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments