![]()
‘शुद्ध आहार – मिलावट पर वार’ अभियान के तहत डीडवाना-कुचामन जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देश पर सोमवार शाम को डीडवाना कस्बे में मिठाई विक्रेताओं के यहां से खाद्य नमूने लिए
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर और जिला कलक्टर के निर्देशानुसार दिवाली पर्व के मद्देनजर 6 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम को सैनी मिष्ठान भंडार से कलाकंद और अन्य मिठाइयों के नमूने लिए गए। इसी तरह, खंडेलवाल स्वीट्स से भी कलाकंद सहित अन्य मिठाइयों के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूने जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, अजमेर भेजे गए हैं, जहां उनकी जांच की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि मिठाई विक्रेताओं को साफ-सफाई बनाए रखने, उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने और उपभोक्ताओं को शुद्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी व्यापारियों को खाद्य लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करवाने के लिए जागरूक किया गया है।
यह विशेष अभियान दिवाली तक लगातार जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाना और उन्हें शुद्ध आहार उपलब्ध कराना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments