☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान में लोकदेवता रामदेव बाबा के धाम रामदेवरा (जैसलमेर) में खास नेत्र चिकित्सा कैंप चल रहा है। इसे नेत्र कुंभ कहा जा रहा है। 31 जुलाई को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैंप का उद्घाटन किया था। 1 अगस्त से चल रहे इस कैंप में अब तक 5400 लोग आंखों की जा

.

रामदेवरा में यह आई मेडिकल कैंप इसलिए खास है क्योंकि अगस्त महीने में ही भाद्रपद मेला शुरू होगा। इसके लिए देशभर से लाखों की संख्या में लोग रामदेवरा आते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कैंप के लिए खास व्यवस्थाएं की गई हैं। कैंप का आयोजन सक्षम संस्था की ओर से किया जा रहा है। शिविर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या प्री रजिस्ट्रेशन जैसी व्यवस्था नहीं है। यहां आने पर ही मरीजों को लिस्टेड किया जा रहा है।

धाम में रोशन होंगी आंखें..

जैसलमेर के रामदेवरा में नेत्र कुंभ। सवा लाख लोगों की आंखों की जांच का लक्ष्य।

जैसलमेर के रामदेवरा में नेत्र कुंभ। सवा लाख लोगों की आंखों की जांच का लक्ष्य।

रामदेवरा आई कैंप में यह खास..

कैंप का एरिया 1 एकड़ में फैला है। इसमें 7 विशालकाय डोम बनाए हैं। यहां मरीजों के रुकने और जांच की व्यवस्था है। करीब एक हजार वॉलिंटियर्स सेवा में जुटे हैं। यहां देशभर से मरीज आकर आंखों की फ्री जांच करा रहे हैं। कैंप को नेत्र-कुंभ नाम दिया गया है। डोम में रोजाना 4 हजार से ज्यादा लोगों की जांच की सुविधा है। 1 से 3 अगस्त तक 5400 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.राज गोपालन ने बताया- सक्षम संस्था की ओर से कैंप लगाया जा रहा है। यहां सिर्फ जांच होगी। इसके बाद देश के 250 हॉस्पिटल में मरीज फ्री इलाज करा पाएंगे। 11 हजार लोग अपने मूल शहर के हॉस्पिटल में फ्री सर्जरी भी करा सकेंगे। गुजरात, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा से भी यहां मरीज पहुंच रहे हैं।

शिविर में 20 आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 100 ऑप्टोमेट्रिस्ट (मशीन से आंख टेस्ट करने वाले), नर्सिंग स्टाफ और वॉलंटियर्स हर रोज सेवा दे रहे हैं। हर रोज ये बदलते रहेंगे।

5 ओपीडी ब्लॉक, हर में 16-16 चेंबर

सक्षम संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चन्द्र शेखर ने कहा- मॉडर्न लाइफ स्टाइल, बढ़ते स्क्रीन टाइम और आंखों की देखभाल को लेकर हो रही लापरवाही की वजह से लोगों की समय से पहले नजर कमजोर होने लगी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाबा रामदेव के रुणिचा धाम (रामदेवरा) में यह नेत्र कुंभ आयोजित किया जा रहा है।

यहां नेत्र जांच के लिए 5 ओपीडी ब्लॉक बनाए गए हैं। हर एक में 16-16 चेंबर बनाए गए हैं। ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है।

  • डोम-1 में मरीजों और परिजनों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
  • डोम-2 में रजिस्ट्रेशन और जांच की व्यवस्था की गई है। यहां आंखों की जांच के साथ ब्लड प्रेशर और शुगर की भी जांच की व्यवस्था की गई है।

आयुष विभाग की ओर से जरनल मेडिसिन के साथ आयुर्वेद और होम्योपैथी के भी एक-एक डॉक्टर कैंप में मौजूद हैं। आंखों की समस्या से डायबिटीज का सीधा कनेक्शन है तो ऐसे में डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों की डायबिटीज की जांच की जाएगी।

ऑपरेशन की परमिशन नहीं, बेहतर क्वलिटी के चश्मे देंगे

प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.राज गोपालन ने बताया- शिविर में ऑपरेशन की परमिशन नहीं है। जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत होगी उनके लिए शिविर के बाद ऑपरेशन की व्यवस्था है। प्रयागराज में हुए महाकुंभ में भी हमने नेत्र कैंप लगाया था। देशभर में 250 हॉस्पिटल हमसे जुड़े हैं। मरीज जहां के रहने वाले हैं, उनके पास के ही हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराया जाएगा।

शिविर में मरीजों को स्वदेशी चश्मे वितरित किए जा रहे हैं। बेंगलुरु की कंपनी से चश्मे लिए जा रहे हैं। संस्था की ओर से दावा किया गया कि चश्मे फ्लैक्सिबल होने के साथ-साथ लैंस भी बेहतर क्वालिटी के हैं। उन पर स्क्रैच नहीं आएंगे।

शिविर में 1 लाख से ज्यादा लोगों को चश्मे बांटने का लक्ष्य रखा गया है

शिविर में 1 लाख से ज्यादा लोगों को चश्मे बांटने का लक्ष्य रखा गया है

CM भजनलाल ने किया था कैंप का उद्घाटन चार दिन पहले (31 जुलाई) को सीएम भजन लाल ने इस कैंप का उद्घाटन किया था। इस कैंप के उद्घाटन से पहले सीएम ने करीब एक किलोमीटर पैदल यात्रा कर रामदेवरा मंदिर में लोक देवता बाबा रामदेव का दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने लगभग 20 मिनट तक बाबा रामदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद उन्होंने इस ‘नेत्र कुंभ-2025’ कैंप का उद्घाटन किया।

इस कैंप का उद्घाटन करने सीएम भजनलाल ने किया था।

इस कैंप का उद्घाटन करने सीएम भजनलाल ने किया था।

रामदेवरा के रूणिचा धाम में लोकदेवता बाबा रामदेव का मंदिर।

रामदेवरा के रूणिचा धाम में लोकदेवता बाबा रामदेव का मंदिर।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading