☜ Click Here to Star Rating



नवरात्रा में बीकानेर के विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में चौबीस घंटे दर्शन होंगे, वहीं नागणेचीजी सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन का समय बढ़ाया गया है। बीकानेर में सुबह दस बजे से बारह बजे के बीच घट पूजन का मुर्हूत रहा, वहीं अब तक लोग अपनी सुविधा से भी

.

श्री करणी माता मंदिर में 22 सितंबर से नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होगा। मंदिर प्रन्यास उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ ने बताया कि अमावस्या की रात से मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वही घट स्थापना सुबह 10 से 12 बजे होगी।

बीकानेर से देशनोक करणी माता मंदिर तक पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रास्ता खुला रखा गया है। यहां से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। बीकानेर से नोखा जाने वाले यात्रियों को नापासर-जसरासर होते हुए नोखा पहुंचना पड़ रहा है, वहीं नोखा से बीकानेर आने वालों को भी इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ रहा है। मंदिर के आसपास भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वाहनों को दूरी पर ही रोका जा रहा है। पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, जहां वाहन खड़ा करने के बाद पैदल ही मंदिर स्थल तक प्रवेश मिल रहा है। दरअसल, भारी भीड़ के चलते देशनोक में व्यवस्था करनी पड़ी है। मंदिर प्रशासन के साथ मिलकर पुलिस ने व्यवस्थाओं को संभाला है।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। दर्शनार्थियों को असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, धूप-छांव सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे दूर से ही मंदिर के दर्शन किए जा सकेंगे।

638वां जन्मोत्सव और शाही शोभायात्रा

सप्तमी 29 सितंबर के दिन करणी माता का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर देशनोक मंदिर से शाही शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकलेगी और पारंपरिक झांकियों के साथ आस्था का विशाल स्वरूप देखने को मिलेगा।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान

सप्तमी 29 सितंबर की दोपहर 2 बजे श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 1988 में शुरू हुए इस कार्यक्रम में पहली बार 26 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था, जबकि इस बार बड़ी संख्या में प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन आस्था और शिक्षा के संगम का प्रतीक माना जा रहा है। शाम को भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा जिसमें भक्तिरस से वातावरण सराबोर होगा।

कवि सम्मेलन बनेगा आकर्षण का केंद्र

अष्टमी 30 सितंबर मंगलवार रात्रि 10 बजे से विप्लव कवि मनुज देपावत की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें देश के ख्यातनाम कवि अरुण जेमिनी, स्वयंभू श्रीवास्तव, रुचिका त्रिवेदी, कविता तिवाड़ी, अशोक चारण सहित अन्य कवि शिरकत करेंगे। काव्यपाठ के इस आयोजन से नवरात्रि महोत्सव में साहित्यिक रंग भी भरेंगे।

कानून-व्यवस्था के कड़े प्रबंध

नवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा व कानून-व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्थाएं भी की गई हैं। नोखा सीओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि मेले में करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त 70 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देंगे। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी विभिन्न मार्गों व संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद रहेंगे।

नगरपालिका की ओर से तैयारियां

देशनोक नगरपालिका भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सक्रिय है। कार्यकारी अधिशासी अधिकारी रवि कुमार मोदी ने बताया कि नगरपालिका की ओर से मेले से पहले व्यापक स्तर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही आम रास्तों को दुरुस्त किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पालिका कर्मचारियों की टीमें लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं।

भक्ति और आस्था का संगम

नवरात्रि के दौरान करणी माता मंदिर श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक धरोहर का अद्भुत संगम बनेगा। लाखों श्रद्धालु जहां माता के दर्शन करेंगे, वहीं सांस्कृतिक, साहित्यिक और धार्मिक आयोजनों के जरिए परंपरा और आस्था का अनूठा स्वरूप सामने आएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading