☜ Click Here to Star Rating



चूरू में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक मुख्य बिंदुओं पर हुई चर्चा।

चूरू में रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित की गई। बैठक पर्यवेक्षक सुशीला कस्वां के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

.

मीडिया प्रभारी विकास पारीक ने बताया कि संगठन कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आंदोलन करेगा। इनमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्गों के स्थानांतरण, समय पर पदोन्नति और गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति शामिल है।

अन्य मांगों में चूरू जिले में ग्रीष्मावकाश का वेतन, नियुक्ति तिथि से सभी परिलाभ, क्रमोन्नत स्कूलों में पद सृजन और वेतन व्यवस्था शामिल है। शारीरिक शिक्षकों और कॉमर्स शिक्षकों की नियमित पदोन्नति, कंप्यूटर अनुदेशकों की समस्याएं और वेतन विसंगति भी मुद्दों में शामिल हैं।

संगठन खेमराज कमेटी की सिफारिशें लागू करने, 8, 16, 24 व 32 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एसीपी और शिक्षक के सेवाकाल में कम से कम तीन पदोन्नति की मांग कर रहा है। पदोन्नति परित्याग पर दंड व्यवस्था हटाने की मांग भी की गई।

अतिरिक्त जिला मंत्री योगेश कुमार छिम्पा ने स्थानांतरण के लिए जिले के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। सह मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल सैनी और पंकज पंचलंगिया ने बताया कि पर्यवेक्षक सुशीला कस्वां के निर्देशानुसार 7 अगस्त को उपशाखा कार्यकारिणी उपखंड अधिकारी को और 14 अगस्त को विधायक व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपेगी।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष बनवारीलाल जांगिड़ सहित ओमप्रकाश महर्षि, जगनाराम, जगदीश जोशी, रमेश सैनी, सुशील गोस्वामी और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading