☜ Click Here to Star Rating



कोर्ट परिसर में मौजूद सासंद अमराराम व समर्थक।

सीकर में 2019 में कलेक्ट्रेट के सामने रोड जाम करके धरना-प्रदर्शन करने और पुलिस पर अनर्गल टिप्पणी करने के मामले में एडीजे कोर्ट संख्या 1 के द्वारा फैसला सुनाया गया है। इस मामले में मौजूदा सांसद अमराराम, पूर्व विधायक बलवान पूनिया,पेमाराम सहित कुल 20 आर

.

एडवोकेट झाबरमल रायल ने बताया कि 17 सितंबर 2019 को तत्कालीन कोतवाली थानाधिकारी श्रीचंद के द्वारा मामला दर्ज करवाया कि 28 अगस्त 2019 को छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की छात्राओं के द्वारा कल्याण बालिका महाविद्यालय सीकर के प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया जा रहा था। जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसएफआई के छात्रों और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी,जनवादी नौजवान सभा,किसान संगठनों से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य सीकर की कृषि उपज मंडी में आम सभा करने के बाद रैली के रूप में पूर्व विधायक अमराराम,पेमाराम,किशन पारीक, सुभाष नेहरा के नेतृत्व में रुडसिंह महला,तत्कालीन भादरा विधानसभा विधायक बलवान पूनिया,रामप्रसाद जांगिड़,हरफूल बाजिया,भागीरथ नेतड़ सहित करीब 800 से 1000 लोग जुलूस के रूप में कल्याण सर्किल की तरफ पहुंचे।

फिर यह कल्याण सर्किल से कलेक्ट्रेट के सामने आए और कलेक्ट्रेट के सामने आम सड़क पर इकट्ठे होकर सड़क को जाम करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और ट्रैफिक भी बाधित किया। ऐसे में पुलिस और अन्य अधिकारियों के द्वारा उनसे समझाइश की गई लेकिन वह नहीं माने और कहा कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरना करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम रखी। इसके बाद 17 सितंबर को धरना स्थल पर लाउडस्पीकर पर भाषण और नारेबाजी की जा रही थी। साथ ही पुलिस को गालियां देते हुए कहा जा रहा था कि सीकर में किसी पुलिस अधिकारी को नहीं छोड़ेंगे,सभी को जिले से बाहर भगा देंगे। हम लोग प्रशासन की कब्जी तोड़कर जाएंगे। पुलिस वालों की पेंट गीली हो जाएगी और उन्हें पीटी उषा की तरह दौड़ा देंगे। यह मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले में जांच शुरू हुई।

पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को आरोपी बनाया। इनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हुए। जिसके बाद आज सीकर की एडीजे कोर्ट संख्या 1 के द्वारा मामले में तमाम आरोपी मौजूदा सांसद अमराराम, पूर्व विधायक पेमाराम,हरफूल बाजिया,कय्यूम कुरैशी,रूडसिंह महला,जयप्रकाश पूनिया, सत्यजीत भींचर,महावीर मुंडवाड़ा, आबिद, सुभाष जाखड़,सागर,उस्मान,सुरेश,सुभाष नेहरा,विजेंद्र ढाका,बनवारी,रामप्रसाद,किशन लाल,भागीरथ बलवान पूनिया को बरी किया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading