☜ Click Here to Star Rating


अजमेर जिले के जाटिया गांव स्थित राधा कृष्ण कॉलोनी में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। तीन चोरों ने दिनदहाड़े 5 घरों के ताले तोड़े, दो घरों से कैश और लाखों के गहने चुराए। चोरी कर घर से बाहर निकले तो स्कूल के बच्चों को 500-500 के नोट बांट दिए। पैस

.

जानकारी के अनुसार नसीराबाद के अजमेर रोड स्थित राधा कृष्ण कॉलोनी में तीन चोरों ने दिनदहाड़े पांच घरों के ताले तोड़ दिए। लेकिन सिर्फ दो घरों से करीब 1 लाख कैश और 7-8 लाख के सोने और चांदी के गहने चुराए।घटना के समय दोनों घरों में कोई मौजूद नहीं था। चोर दोनों घरों से कैश और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए।

बच्चों को बांटे 500-500 के नोट

चोरी के बाद जब चोर घरों से निकले, पास के एक सरकारी स्कूल की छुट्टी हुई थी, तो वहां से स्कूल के छोटे बच्चे निकल रहे थे। चोरों ने दोनों घरों से चुराए कैश में से 500-500 के नोट बच्चों को बांटे। बच्चों को रुपए बांटने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

महिलाएं जब वापस घर पहुंची तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी चेक करने पर चोरी की वारदात का पता चला। उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद नसीराबाद सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

तीन चोरों ने 5 घरों के ताले तोड़कर दो घरों से कैश व गहने चुराए।

तीन चोरों ने 5 घरों के ताले तोड़कर दो घरों से कैश व गहने चुराए।

महिला बोली- मेहंदी लगाने गई थी

पीड़ित महिला आंचल ने बताया कि वह राधा कृष्ण कॉलोनी में रहती है। पड़ोस में मेहंदी लगाने के लिए गई थी। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़कर अलमारी को तोड़ दिया। अलमारी से 50 हजार रुपए और साढ़े 5 लाख के जेवर चोरी कर लिए। सीसीटीवी चेक करने पर फुटेज में तीन चोर दिखाई दिए।

आंचल ने बताया कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी चेक किया तो घर के बाहर से स्कूल के बच्चे छुट्टी होने पर वहां से निकल रहे थे। चोरों ने जो रुपए घर से चुराए उसमें से कुछ रुपए बच्चों को बांट दिए। जब आसपास के बच्चों से पता किया तो उन्हें 500-500 रुपए के नोट बांटे गए थे।

चोरी के रुपयों में से 500-500 रुपए के नोट घर के बाहर से गुजर रहे स्कूली बच्चों को बांटे।

चोरी के रुपयों में से 500-500 रुपए के नोट घर के बाहर से गुजर रहे स्कूली बच्चों को बांटे।

पीड़ित डिंपल ने बताया कि वह 1 बजे पड़ोस में मेहंदी लगवाने गई थी। वापस पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ था, अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि जब उसने देखा तो घर में रखे 25 हजार रुपए और गहने नहीं मिले।

क्षेत्र में डर का माहौल

कॉलोनी में दिनदहाड़े ताले टूटने के बाद क्षेत्र की महिलाएं इकट्ठा हो गईं। महिलाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। महिलाओं ने कहा कि डर के कारण बच्चों को घर में अकेला तक नहीं छोड़ सकते हैं। चोर बेखौफ होकर दिनदहाड़े चोरी कर रहे हैं। पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

महिलाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

महिलाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

जल्द ही होगा खुलासा

नसीराबाद सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना सामने आई थी। पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के कुछ सीसीटीवी सामने आए थे। जिसमें चोर बच्चों को पैसे बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में अलग-अलग टीमों का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

( इनपुट-सुधीर मित्तल, रियाज अहमद, नसीराबाद)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading