☜ Click Here to Star Rating



पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में हमले में घायल किसान का उपचार करते हुए चिकित्साकर्मी।

पाली में एक खेत में सो रहे किसान पर रात के अंधेरे में आए कुछ नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से एक के बाद आठ से ज्यादा वार किए। जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जोध

.

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सुमेरपुर के निकट खेत में सा रहे 40 साल के नाथूराम पुत्र देवाराम पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से आठ से ज्यादा वार हमला किया। जिसमें उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटे आई। सुमेरपुर हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली रेफर किया गया। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद पाली से उसे जोधपुर रेफर किया गया।

बांगड़ हॉस्पिटल स्टाफ ने की मदद घायल के साथ उसकी पत्नी और एक भाई था। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार को जब बताया कि मरीज को जोधपुर ले जाना होगा तो उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा आर्थिक रूप से कमजोर है। जल्दबाजी में आए है पर्याप्त रुपए भी नहीं है उनके पास जोधपुर में कैसे रहेंगे। इस पर ट्रोमा वार्ड के मेडिकल स्टाफ, एम्बुलेंस स्टाफ, गार्ड आदि ने मानवता दिखाते हुए उनकी आर्थिक रूप से मदद कर रुपए दिए और जोधपुर के लिए रवाना किया। बता दे कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड के स्टाफ ने कई मरीजों की आर्थिक रूप से मदद कर चुके है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading