☜ Click Here to Star Rating


भजन संध्या में प्रस्तुति देती भजन गायिका कविता मालवीय

श्रावण पुत्रदा एकादशी पर श्री श्याम सेवा समिति काशीपुरी की ओर से मंगलवार को आयोजित श्याम संकीर्तन महोत्सव भक्तिरस में सराबोर माहौल के बीच हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन और संकीर्तन में शामिल हुए ओर भक्ति भाव से भजनों

.

बाबत श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया

बाबत श्याम का आकर्षक श्रृंगार किया गया

राजस्थान की प्रसिद्ध भजन गायिका कविता मालवीय (प्रतापगढ़) ने श्याम भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। खाटू वाले तेरा दरबार सबसे न्यारा है, श्याम तेरे द्वार पे आया हूं सिर झुकाने जैसे भजनों ने भावनाओं की गंगा बही।मैं तो चला खाटू नगरी…भजन पर पूरा पंडाल भक्तिरस में झूमता नजर आया। भजन संध्या के दौरान चंचल मालवीय एवं गौरव ने भी अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझाया।

भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते रहे

भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते रहे

समिति अध्यक्ष सुरेश पोदार ने बताया कि संकीर्तन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं, जिसमें आकर्षक पंडाल, भव्य झांकी, सुंदर साज-सज्जा, यातायात एवं प्रसाद व्यवस्था शामिल रही। मीडिया प्रभारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्यों का सहयोग रहा।

बड़ी संख्या में भक्तों ने भजनों का आंनद लिया

बड़ी संख्या में भक्तों ने भजनों का आंनद लिया



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading