![]()
पोस्टमार्टम के बाद बॉडी ले जाते परिजन
भीलवाड़ा शहर में चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिया के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत में एक बाइक पर सवार युवक की हुई मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिया के पास का है। यहां बीती रात दो बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की।
पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मारी
प्रताप नगर थाने के हेड कॉन्स्टेबल जानकी लाल ने बताया कि सूरज पिता सांवरिया लाल बैरवा (25) अपने दोस्त रतन पिता पप्पू धोबी (25) के साथ रविवार रात्रि को 11.30 से 12 बजे के बीच मजदूरी करके बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिया के समीप उसकी बाइक को पीछे से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
1 की मौत 1 घायल
हादसे में एक बाइक पर सवार सूरज और रतन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां सूरज को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और रतन को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया, आज परिजनों के आने के बाद उनकी मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर बाइक चला रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments