जयपुर के छात्रों ने कटक, ओडिशा में आयोजित बायोस्कोप ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
जयपुर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब मैक एनीमेशन के छात्रों ने कटक, ओडिशा में आयोजित बायोस्कोप ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता फिल्म दृष्टि रही, जिसे छात्र अरविंद जोधा ने निर्देशित किया और जिसम

कलाकारों ने अपनी संवेदनशील कहानी और प्रभावशाली सिनेमाई प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया।
इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट ने बताया कि इस फिल्म की सफलता के पीछे रिद्धि, चेहल, रोहन, भूमि, शोभित, अरुल, सुरेश और सिया सहित एक समर्पित टीम का अहम योगदान रहा, जिन्होंने फिल्म की तकनीकी गुणवत्ता और क्रिएटिव विजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फेस्टिवल के मंच पर विजेता समूह को भव्य ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जहां निर्णायक मंडल और आयोजकों ने उनके नवाचार और उत्कृष्टता की खुले दिल से सराहना की।

विजेता फिल्म दृष्टि रही, जिसे छात्र अरविंद जोधा ने निर्देशित किया।
अनुराग ने बताया कि यह उपलब्धि न सिर्फ मैक एनीमेशन जयपुर की शिक्षण गुणवत्ता को प्रमाणित करती है, बल्कि यह जयपुर को एक उभरते क्रिएटिव और डिजिटल हब के रूप में भी स्थापित करती है। दृष्टि की यह जीत आने वाले फिल्म मेकर्स और एनीमेशन स्टूडेंट्स को प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments