![]()
जयपुर में मिलने बुलाकर कोटा की एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। स्नेपचैट ऐप के जरिए उसकी दोस्ती आरोपी युवक से हुई थी। जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी युवक ने शादी करने का वादा किया। रामनगरिया थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी स्नेपचैट फ्रेंड के खिल
पुलिस ने बताया- कोटा की रहने वाली 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले स्नेपचैट के जरिए उसकी बातचीत आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती होने पर मोबाइल कॉल के जरिए बातचीत होने लगी। आरोप है कि पिछले काफी समय से आरोपी मिलने का उस पर दबाव बना रहा था।
17 सितम्बर को मिलने के लिए कोटा से जयपुर आई। मिलने आने पर आरोपी उसे धोखे से रामनगरिया इलाके में स्थित फ्लैट पर ले जाकर जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया। रामनगरिया थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी स्नेपचैट फ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments