☜ Click Here to Star Rating


नागौर में जोधपुर रोड पर स्थित कृष्णा गोशाला पर 3 दिन पहले श्रद्धालुओं की बस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

पुलिस ने गोशाला के मैनेजर श्रवण सैन सहित 2 आरोपियों को पकड़ा है। वहीं मुकदमे में गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही हैं।

दरअसल, 23 सितंबर को चाय देने की बात पर हुए विवाद के बाद गोशाला के कर्मचारियों ने वहां से गुजर रही श्रद्धालुओं की बस पर हमला कर दिया था। लाठियों से बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे, जिससे बस में मौजूद लोग दहशत में आ गए थे।

घटना के अगले दिन 24 सितंबर को 5 थानों की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गोशाला पर रेड डाली थी।

घटना के अगले दिन 24 सितंबर को 5 थानों की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गोशाला पर रेड डाली थी।

वारदात में गोशाला संचालक कुशालगिरी भी आरोपी

नागौर सदर थाना इंचार्ज सुरेश कस्वां ने बताया कि वारदात में शामिल नागौर के चिमरानी निवासी श्रवण सैन, हमीरवास चूरू निवासी मनीष पूनियां और इग्यासनी, नागौर निवासी अशोक जाट को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 24 सितंबर को गोशाला में सर्च अभियान भी चलाया था। मामले की जांच नागौर डीएसपी प्रशिक्षु IPS जतिन जैन कर रहे हैं। अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

थानाधिकारी ने बताया- वारदात को लेकर दर्ज हुए मुकदमे में गोशाला संचालक कुशालगिरी महाराज को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि वे अभी तक फरार है, संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

दूसरी ओर नागौर में सर्वसमाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रैली निकालकर पुलिस की कार्रवाई का विरोध जताया है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि कुशालगिरी महाराज को जबरन फंसाया जा रहा है, जबकि वो घटना के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे।

तस्वीर फरवरी, 2023 की है। जब जाडन टोल नाके पर देरी हुई तो कुशालगिरी ने तलवार लहरा दी थी।

तस्वीर फरवरी, 2023 की है। जब जाडन टोल नाके पर देरी हुई तो कुशालगिरी ने तलवार लहरा दी थी।

पहले भी विवादों में रहे कुशालगिरी नागौर के कुशालगिरी महाराज “बॉस” नाम से भी फेमस है। 2013 में इन्हें प्रयागराज में महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी। वे पहले भी विवादों में रह चुके हैं।

फरवरी, 2023 में भी पाली के जाडन टोल नाके पर हंगामा कर दिया था। उनकी कार को निकलने में ज्यादा टाइम लग गया था। इससे नाराज कुशालगिरी कार से उतरे और तलवार लहराने लगे। इससे टोलकर्मी और गुजर रहे कार सवार भी घबरा गए।

ये खबर भी पढ़िए… श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला, चीख-पुकार मची, VIDEO:डंडों से बस के शीशे तोड़े; चाय पिलाने की बात पर हुआ विवाद

नागौर में चाय की बात पर बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। खरनाल जा रहे श्रद्धालुओं की बस में तोड़फोड़ की। इससे सवारियों में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए, जिससे चीख पुकार मच गई। घटना नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे स्थित कृष्णा गौ-शाला के सामने दोपहर 12 बजे हुई। पूरी खबर पढ़िए



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading