पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया नागौर जाते समय ब्यावर में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया सोमवार शाम को नागौर जाते समय ब्यावर में रुके। भाजपा कार्यकर्ताओं ने होटल पलासिया में उनका स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा तथा मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने स्वागत समारोह का नेतृ
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और शिक्षक संघ रुक्टा के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिवक्ता संघ के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल का साफा, माल्यार्पण और शॉल से सम्मान किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर गुलाबचंद कटारिया का किया स्वागत।
राज्यपाल कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विदेशी ताकतों के सामने कभी नहीं झुका। वर्तमान सरकार देशहित में सक्षम निर्णय ले रही है। पूरा विश्व भारत की ताकत को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का कोई स्थायी मित्र या शत्रु नहीं होता। भारत ने हमेशा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से काम किया है। आज का नेतृत्व भारत विरोधी हर कदम का जवाब देने में सक्षम है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री पवन जैन, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन गोयर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत की और कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments