![]()
बूंदी के हिंडौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत।
बूंदी के हिंडौली क्षेत्र में बड़ा नया गांव के पास सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बच्चे घायल हो गए। जिसमें से बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।
पुलिस के अनुसार, अशोक नगर बड़ा नया गांव निवासी पार्थ, हिमांशु (पिता नितेश लोहिया) और जोधराज (पिता रमेश भील) सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से पार्थ और हिमांशु के हाथों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि जोधराज के सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायलों को तुरंत बूंदी अस्पताल ले जाया गया। जोधराज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां मंगलवार सुबह करीब 4 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हिंडोली थाना अधिकारी सहदेव मीणा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments