![]()
प्रतापगढ़ जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परपटिया में छात्रों को अब खुले में नहीं पढ़ना पड़ेगा। विद्यालय भवन जर्जर होने के कारण बच्चों को पेड़ के नीचे पढ़ाई करनी पड़ती थी।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल की पहल पर सीबीईओ महेश जैन और प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मालवीय ने अभिभावकों से मदद मांगी। ग्राम पंचायत मोवाई के सरपंच वर्दीचंद मीणा और अभिभावकों ने मिलकर 1200 स्क्वायर फीट का टीन शेड बनवाया।
इस निर्माण में कुल एक लाख रुपये खर्च हुए। अभिभावकों ने 46,000 रुपये का योगदान दिया। बाकी राशि सरपंच ने दी। इस कार्य में हीरालाल मीणा, अध्यापिका गोदावरी मीणा, वार्ड पंच रमेशचंद मीणा, प्रकाश मीणा और पूनमचंद मीणा का विशेष योगदान रहा।
जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश तेतरवाल के अनुसार, जिले के जिन स्कूलों में बारिश से सुरक्षित भवन की समस्या है, वहां ग्रामवासियों की मदद से अस्थाई व्यवस्था की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments