☜ Click Here to Star Rating


हरियाणा के गुरुग्राम में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। उसने मकान के सेकेंड फ्लोर पर फांसी पर लटककर जान दे दी। मृतक ने 6 माह पहले ही लव मैरिज की थी। मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले इंजीनियर का करीब 20 रुपए साल का पैकेज था।

.

उसकी वाइफ फैशन डिजाइनर की पढ़ाई कर रही है। दोनों अपने खुद के मकान में रहते थे। मृतक की पत्नी ने ही इसके बाद अपनी ससुराल और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक शुभम इंफोसिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

मृतक शुभम इंफोसिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

सुबह उठकर पत्नी ने देखा तो बैड पर नहीं था

मृतक इंजीनियर शुभम (28) गुरुग्राम के भौंडसी क्षेत्र में इंफोसिस कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। शुभम अलवर जिले के दौराला गांव का रहने वाला था। शुभम ने मई में लव मैरिज की थी। तब से दोनों गुरुग्राम में खुद के मकान में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार शुभम मंगलवार देर रात पत्नी के साथ बैडरूम में सोया था। सुबह करीब 11 बजे पत्नी उठी तो उसने देखा तो वह बिस्तर पर नहीं था। इसके बाद घर के अन्य स्थानों पर तलाश करने पर भी नहीं मिला। फिर पत्नी ने सेकेंड फ्लोर पर जाकर देखा तो शुभम फांसी पर लटका हुआ था। वाइफ ने घरवालों और पुलिस को सूचना दी

शुभम को फंदे पर लटका देख वाइफ ने तुरंत अपनी ससुराल और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भौण्डसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गुरुग्राम में स्थित शवगृह।

गुरुग्राम में स्थित शवगृह।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हांलाकि पड़ोसियों का कहना है कि शुभम का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उसे सुसाइड टेंडेंसी थी। उसको बार बार सुसाइड के ख्याल आते रहते थे।

जांच अधिकारी बोले- मोबाइल की जांच कर रहे

कार्यकारी एसएचओ एसआई विनोद ने बताया कि विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शुभम के मोबाइल फोन और कार्यस्थल पर उनके व्यवहार की भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। फिलहाल डिप्रेशन की बात सामने आई है। घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading