![]()
राजस्थान पंचायत शिक्षक स्कूल सहायक संघ ने कलेक्टर को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।
करौली में राजस्थान पंचायत शिक्षक स्कूल सहायक संघ ने सोमवार को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने IAS पैटर्न में अनुभव में दो वर्ष की छूट का विभागीय आदेश जल्द जारी करने की मांग की है।
कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पंचायत शिक्षक और स्कूल सहायक शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए। ज्ञापन में बताया गया कि बजट सत्र 2022 में उप मुख्यमंत्री द्वारा संविदा नियमों के तहत IAS पैटर्न में अनुभव की अनिवार्यता में दो वर्ष की छूट देने की घोषणा की गई थी।
लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई विभागीय आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे संविदा कार्मिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षा विभाग में कार्यरत 23,740 पंचायत शिक्षक और स्कूल सहायक, जिनका अनुभव 31 मार्च 2025 को पूर्ण हो चुका है, वे लंबे समय से नियमितीकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विभागीय आदेश के अभाव में इन कार्मिकों की नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। संघ ने सरकार से मांग की है कि घोषणा के अनुरूप विभागीय आदेश अतिशीघ्र जारी किया जाए। इससे वर्षों से सेवा दे रहे इन शिक्षकों और सहायकों को स्थायित्व मिल सकेगा।
प्रदर्शन के दौरान संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आदेश जारी नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments