![]()
उदयपुर की फलासिया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 5 बाल अपचारी को डिटेन किया है। थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि अश्विन उर्फ अमित हुरजी, मनीष पुत्र शांतिलाल, काशीराम पुत्र हीरालाल निवासी सोम, राजु उर्फ राजेन्द्र
थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी कैलाश डामोर ने 8 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसके बेटे दीपक, साला अजय भगोरा, दीपक के दोस्त निखिल तिरगर और रमेश खराड़ी फलासिया बाजार में आए हुए थे। सीएमएची धर्मशाला की तरफ चाय की होटल पर बैठे थे।
वहां से रमेश व दीपक का साला बजार गए तो बेटे के दोस्त रमेश व अश्विन उर्फ अमित के बीच पुराना विवाद होने से अश्विन ने बाजार में रमेश को पकड़कर थप्पड़ मार दी। तब रमेश खेतों की तरफ भाग गया और दीपक व निखिल के पास आ गया। दीपक का साला अजय भी भागकर वहां आ गया।
उसके बाद वहां आरोपी अश्विन उर्फ अमित अपने साथियों के साथ आया और रमेश के साथ मारपीट करने लगा। इस बीच बेटे दीपक ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने बेटे को पकड़कर उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments