![]()
धौलपुर में भाद्रपद मास के प्रथम दिवस पर रेहना वाली माता का हुआ भव्य श्रृंगार।
भाद्रपद मास के प्रथम दिवस पर रेहना वाली माता मंदिर पर विशेष आयोजन हुआ। रेहना वाली माता भक्त मंडल और सर्राफा व्यापारियों के संयुक्त देखरेख में माता रानी का श्रृंगार, भजन कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
एडवोकेट रवीन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम सर्राफा व्यापारी सुनील वर्मा और रामेश्वर दयाल वर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन गायिका सपना वर्मा, नेहा शर्मा और रेखा शर्मा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर सुनील वर्मा और रामेश्वर दयाल वर्मा ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रेम, स्नेह और सद्भाव की भावना बढ़ती है। साथ ही सनातन धर्म की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हिंदू सनातन संस्कृति की अलख जागृत रहती है। कार्यक्रम में जयप्रकाश त्यागी, विकास अग्रवाल, महेश वर्मा, पवन शर्मा, अमन गुप्ता, निखिल, संतोष वर्मा, मनीष श्रीवास्तव, रामसेवक शर्मा, पांडे, बृजेश खंडे, राहुल खंडे, सुभाष ठाकुर, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, शुभम वर्मा, सनी सोनी सहित दिल्ली से आए भक्तगण उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments