![]()
सुबह से ही शिव भक्त “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ मंदिरों में पहुंचने लगे।
करौली में श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा माहौल देखने को मिला। सुबह से ही शिव भक्त “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ मंदिरों में पहुंचने लगे।
श्रद्धालुओं ने जल, बेलपत्र, दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विभिन्न शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक और सहस्त्राभिषेक जैसे विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। गोमती आश्रम शिवालय, रियासतकालीन बैठा हनुमान मंदिर स्थित शिवालय और गोविंद देव शिवालय में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
गुलाब बाग शिव मंदिर, फकीरा के बाग स्थित शिवालय और सिद्ध हनुमान मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति अधिक रही। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments