![]()
श्रीगंगानगर पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत पुलिस ने एक कामयाबी हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के अनुसार, जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए विशे
1 अगस्त 2025 को पुलिस थाना जवाहरनगर के उप-निरीक्षक रोहताश पूनियां ने थाना स्टाफ के साथ गश्त के दौरान मौसम विभाग ओवर ब्रिज के नीचे से गुरमीत सिंह (40) पुत्र गुरदेव सिंह को गिरफ्तार किया। वह 18 जीजी गोविन्दपुरा, पुलिस थाना सदर, श्रीगंगानगर का निवासी है।
आरोपी के कब्जे से 11.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। पुलिस थाना जवाहरनगर में आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 436/2025 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनुसंधान पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के उप-निरीक्षक जीतराम को सौंपा गया है।
गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक रोहताश पूनियां, कॉन्स्टेबल भरतलाल, उग्रसेन, हरदेव और सुभाष शामिल थे। इस कार्यवाही में कॉन्स्टेबल हरदेव की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। आरोपी गुरमीत सिंह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर में मुकदमा संख्या 04/2006 धारा 323, 341 भादस और मुकदमा संख्या 69/2003 धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments