जोधपुर राउंड टेबल की ओर से गरबा महोत्सव का कार्यक्रम हुआ।
नवरात्रि के मौके पर जोधपुर शहर में अलग अलग समाज और संस्थान की ओर से भी गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर जोधपुर राउंड टेबल इंडिया की ओर से गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें शहर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसको लेकर कार्यक्रम म

कार्यक्रम को लेकर यूथ में उत्साह नजर आया। सभी सफेद रंग की ड्रेस पहनकर शामिल हुए।
चेयरमैन सुधांशु शाह ने बताया कि इस कार्यक्रम से आए पैसों उपयोग वंचित और ज़रूरतमंद बच्चों के लिए नए कमरों का निर्माण और शिक्षा सुविधाओं को विकसित करने में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा सुरक्षित और बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। सफेद रास जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान वाइस चेयरमैन गौरव नवल, जयंत, हिमानी, रूपल, अभिनव कोठरी और श्रेयांश मेहता के साथ राउंड टेबल टीम उपस्थित रही।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments