☜ Click Here to Star Rating



इन ट्रेनों में अस्थाई रूप से बढ़ाए जा रहे हैं अतिरिक्त कोच।

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि जोधपुर मंडल की 14 जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों में 1 अगस्त से 35 अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। रेलवे का यह फैसला रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों पर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर लिया गया है।

.

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया – रक्षा बंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी आदि त्योहारों के मद्देनजर जोधपुर मंडल पर चलने वाली प्रमुख 14 जोड़ी ट्रेनों में जोड़े जा रहे विभिन्न श्रेणियों के 35 डिब्बों से यात्रियों को आवागमन में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होगी, जिससे उनका सफर सुगम होगा। यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह अस्थाई बढ़ोतरी की है, जिससे आमजन को टिकट बुकिंग में परेशानी कम हो और ट्रेनों में सफर ज्यादा सुविधाजनक हो जाए।

किस ट्रेन में कितनी कोच बढ़ेंगी – पूरी जानकारी

  • लालगढ़-दादर-लालगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस (14707/14708): बीकानेर से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक, एवं दादर से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक — 1 थर्ड एसी डिब्बा।
  • जयपुर-जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी (22977/22978): 1 अगस्त से 31 अगस्त तक — 1 थर्ड एसी और 1 फर्स्ट व सेकंड एसी मिक्स कोच।
  • जोधपुर-इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस (14801/14802): जोधपुर से 1 से 31 अगस्त; इंदौर से 4 अगस्त से 3 सितंबर तक — 3 द्वितीय शयनयान (स्लीपर) व 2 साधारण श्रेणी डिब्बे।
  • इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रणथंबोर सुपरफास्ट (12465/12466): इंदौर से 2 अगस्त से 1 सितंबर; भगत की कोठी से 3 अगस्त से 2 सितंबर — 3 द्वितीय शयनयान व 2 साधारण श्रेणी डिब्बे।
  • मरुधर एक्सप्रेस (14854/14853, 14864/14863, 14866/14865): जोधपुर से 1 अगस्त से 31 अगस्त; वाराणसी सिटी से अगस्त से 1 सितंबर — प्रत्येक दिशा में 1 थर्ड एसी डिब्बा।
  • जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस (14807/14808): जोधपुर से 1 से 31 अगस्त; दादर से 2 अगस्त से 1 सितंबर — 3 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान डिब्बे।
  • भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट (20483/20484): भगत की कोठी से 4 से 28 अगस्त; दादर से 5 से 29 अगस्त — 3 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान डिब्बे।
  • जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट (20485/20486): जोधपुर से 1 से 31 अगस्त; साबरमती से 3 अगस्त से 2 सितंबर — 1 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान डिब्बे।
  • साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट (20492/20491): साबरमती से 1 से 31 अगस्त; जैसलमेर से 2 अगस्त से 1 सितंबर — 1 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान डिब्बे।
  • बीकानेर-मिरज-बीकानेर सुपरफास्ट (20475/20476): बीकानेर से 4 से 25 अगस्त; मिरज से 5 से 26 अगस्त — 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।
  • श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि-श्रीगंगानगर हमसफर सुपरफास्ट (22497/22498): श्रीगंगानगर से 4 से 25 अगस्त; तिरूच्चिराप्पल्लि से 8 से 29 अगस्त — 1 थर्ड एसी डिब्बा।
  • भगत की कोठी-तिरूच्चिराप्पल्लि-भगत की कोठी हमसफर सुपरफास्ट (20481/20482): भगत की कोठी से 6 से 27 अगस्त; तिरूच्चिराप्पल्लि से 9 से 30 अगस्त — 1 द्वितीय शयनयान डिब्बा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading