![]()
जोधपुर रेलवे स्टेशन यार्ड की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरे।
रेल प्रशासन ने जोधपुर रेलवे स्टेशन यार्ड की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्टेशन यार्ड में अब सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौकस निगरानी शुरू कर दी गई है। यार्ड में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध लोगों के अनावश्यक आवाज
स्टेशन यार्ड की सुरक्षा को लेकर डीआरएम के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (संकेत एवं दूरसंचार) अनुपम कुमार और सहायक इंजीनियर राकेश सिंह के नेतृत्व में पूरे स्टेशन यार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से आरपीएफ को अब यार्ड की हर गतिविधि पर 24 घंटे निगरानी रखने में सुविधा होगी। इससे केंद्र में मौजूद सुरक्षा दल किसी तरह की संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि का तुरंत संज्ञान ले पाएंगे और आवश्यक कार्रवाई कर सकेंगे।
डीआरएम त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि यार्ड में अवैध रूप से या बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध आरपीएफ को निर्धारित धाराओं में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ के जवान अब यार्ड में निरंतर गश्त और मॉनिटरिंग के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इससे स्टेशन परिसरों में बढ़ रहे आपराधिक मामलों, चोरी और तोड़फोड़ पर भी अंकुश लगने की संभावना है।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, तकनीकी रूप से संवेदनशील माने जाने वाले यार्ड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की यह व्यवस्था यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अनुपम कुमार और सहायक इंजीनियर राकेश सिंह ने बताया कि संपूर्ण यार्ड क्षेत्र में कैमरे रणनीतिक स्थानों पर स्थापित किए गए हैं, ताकि पूरी गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।
अब जोधपुर रेलवे स्टेशन यार्ड की सुरक्षा में यह ‘तीसरी आंख’ यानी सीसीटीवी कैमरे बेहद अहम भूमिका निभाएंगे तथा आरपीएफ के लिए संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। रेलवे प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम का यात्रियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments