![]()
भीलवाड़ा में क्लास रूम की जांच करते अधिकारी
भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में उपखंड, जिला स्तरीय अधिकारियों, शिक्षा विभाग एवं प्रशासन द्वारा जिले के समस्त विद्यालयों का सुरक्षा सर्वेक्षण अभियान पूर्ण कर लिया गया है। इस सर्वे के तहत जिले के लगभग 2900 विद्यालयों का सुरक्षा ऑड
जिनमें से 3210 क्लास रूम को अत्यधिक जर्जर स्थिति में पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से सील कर बंद कर दिया गया है। इन जर्जर कक्षों को आगामी रिपोर्टिंग के आधार पर ध्वस्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
जिला कलेक्टर ने बताया कि सर्वे के दौरान लगभग 7400 कक्षा कक्ष मरम्मत योग्य पाए गए हैं, जिनके लिए मानकों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है, ताकि उनकी रिपेयरिंग समय पर करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि सीएम के निर्देशों की पूर्ण पालना में यह कार्रवाई की गई है और अब सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद शुक्रवार से जिले के सभी सरकारी ओर प्राईवेट स्कूल फिर से शुरू किए गए हैं ।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और यदि किसी स्कूल या क्लास रूम की कोई सूचना हो तो उसे तुरंत प्रशासन को बताएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया से फैलाए जा रहे गलत या अधूरी जानकारी पर विश्वास न करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments