![]()
करधनी इलाके में ब्लैकमेल कर विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है।
जयपुर में ब्लैकमेल कर एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। नहाते समय बनाए वीडियो को आरोपी ने वायरल करने की धमकी दी। करधनी थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राण
पुलिस ने बताया- झोटवाड़ा की रहने वाली 28 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिचित होने के कारण वह आरोपी को जानती है। आरोप है कि नहाते समय आरोपी परिचित ने उसका वीडियो अपने मोबाइल में चोरी-छिपे बना लिया। मिलने आने पर उसे मोबाइल में नहाते हुए का बनाया वीडियो दिखाया।
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ब्लैकमेल कर धमकी देकर रेप किया। गला दबाकर उसके साथ गलत काम कर गाली-गलौच की। करधनी थाने में पीड़ित विवाहिता ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments