☜ Click Here to Star Rating


सीकर के हर्ष पर्वत पर आज सुबह छाए बादल।

सीकर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आई है। सीकर के रामगढ़ शेखावाटी को छोड़कर अन्य स्थानों पर मामूली बारिश हुई है। हालांकि आज सुबह से सीकर जिले में घने बादल छाए हैं। आज यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

.

इससे पहले गुरुवार सुबह 8 बजे तक सीकर के फतेहपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी। फतेहपुर में बीती देर शाम बारिश के कारण बड़ के बालाजी मंदिर के पास स्थित एक हवेली का हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वहां मौजूद नहीं था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया है।

फतेहपुर में बड़ का बालाजी मंदिर के पास गिरा हवेली का हिस्सा।

फतेहपुर में बड़ का बालाजी मंदिर के पास गिरा हवेली का हिस्सा।

जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश रामगढ़ शेखावाटी में करीब 4 इंच रिकॉर्ड की गई। यहां भी गुरुवार दोपहर को कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ। बिजली विभाग के AEN ऑफिस में डेढ़ फीट तक पानी आ गया था। ऐसे में कर्मचारी ऑफिस छोड़कर बाहर आ गए थे,पानी की देर शाम तक निकासी हो सकी थी।

सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में पिछले 24 घंटे में 116 mm बारिश दर्ज की गई है। यहां बीती शाम बिजली विभाग के AEN ऑफिस में भी डेढ़ फीट तक पानी घुस गया था।

सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में पिछले 24 घंटे में 116 mm बारिश दर्ज की गई है। यहां बीती शाम बिजली विभाग के AEN ऑफिस में भी डेढ़ फीट तक पानी घुस गया था।

पाटन में दुकानों की दीवार और मकान गिरा

ग्राम पंचायत स्यालोदड़ा में सीताराम सैनी का जर्जर अवस्था में एक मकान गिर गया। परिजन दूसरे मकान में रहते हैं, ऐसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इसके अलावा स्यालोदड़ा मोड़ पर उस्मान खान की तीन दुकानों की पीछे की दीवार भी गिर गई। रात होने के कारण दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक आज शेखावाटी क्षेत्र और बीकानेर संभाग में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि 2 अगस्त से तेज बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। जयपुर संभाग में भी 3 से 6 अगस्त तक कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 2 से 4 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन यहां बादलों की आवाजाही रहने से लोगों को उमस से परेशानी हो सकती है।

सीकर में 24 घंटे में बारिश

एरियाबारिश (MM)
नेछवा13
रामगढ़ शेखावाटी116
धोद11
सीकर ग्रामीण1
पाटन19
रींगस34
सीकर5
लक्ष्मणगढ़18
दांतारामगढ़9
नीमकाथाना50
पलसाना23
फतेहपुर9
लोसल16
खंडेला3
श्रीमाधोपुर10
अजीतगढ़22



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading