☜ Click Here to Star Rating



बाड़मेर कलेक्ट्रेट परिसर में तीन आतंकवादी घुसे गए। सिविल लोगों को बंधक बना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस की हथियारबंद टीमें पहुंची। बिल्डिंग की घेराबंदी कर दी गई। वहीं आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी, ड्रोन से निगरानी करनी शुरू की। आर्मी को बुलाया गया। आ

.

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- मॉर्क ड्रील में जालोर, बालोतरा और बाड़मेर जिले के अधिकारी शामिल हुए। इसमें सेना, एयरफोर्स, बीएसएफ के जवान और अधिकारी शामिल हुए। आर्मी के ब्रिग्रेडियर भी पहुंचे थे। बीते 5-7 दिन से अभ्यास कर रहे थे। इसमें पुलिस ने भी पूरा सहयोग किया। सीमावर्ती जिला होने की वजह से क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए इसके लिए मॉकड्रील की गई है।

बुधवार को सवा दस में तीन आतंकवादी हथियार, गोला बारूद से लैस होकर बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट में घुस गए। वहां पर मौजूद सिविल लोगों को पकड़कर ले गए और बिल्डिंग में बंधक बना दिया। सूचना मिलते ही कुछ मिनटों में पुलिस के जवान व अधिकारी पहुंचे। वहां बिल्डिंग की घेराबंदी कर वहां से सिविल लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गाया। आर्मी को सूचना दी। आर्मी की अलग-अलग टीमें पहुुंची। बिल्डिंग की घेराबंदी की गई।

सीसीसी और एमसीपी को एक्टिव किया

टीमों ने वास्तविक समय पर निगरानी और निर्णय लेने के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण केंद्र (CCC) मोबाइल कमांड पोस्ट (MCP) एक्टिव की गई। सेना की तीन क्रिक रिएक्शन टीमें (QRT1, QRT2, QRT3) विशेष वाहनों के साथ वहां पर तैनात की गई। आसपास की इमारतों पर लगे सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से आतंकवादियों की एक्टिविटी पर लगातार नजर रखी गई। इमारत में फंसे नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सेना की टीमों ने संभाला मोर्चा

सेना की अलग-अलग टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। सेना के साथ डॉग स्क्वायड भी था। सीसीटीवी समेत अन्य संसाधनों से निगरानी रख रहे अधिकारियों के गाइड के अनुसार टीमें बिल्डिंग के अंदर घुसने के लिए गेट को विस्फोट से उड़ाया गया। फिर सेना की टीमें अंदर पहुंची। एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं वहीं दो आतंकी को सेना ने पकड़ लिया गया। इसमें एक सिविल घायल हुआ था। वहीं दो लोगों को आर्मी ने छुड़ा दिया।

अलग-अलग टीमों के 100 से अधिक जवान अधिकारी शामिल हुए

मॉर्क ड्रील में आर्मी, पुलिस, एनसीसी केडेट्स और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। इसमें 100 से ज्यादा जवान और अधिकारी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading