![]()
अलवर के टहला थाना क्षेत्र में पोक्सो का मुकदमा दर्ज हुआ है। दो युवकों पर नाबालिग को खेत में पकड़ने और कपड़े फाड़ने की रिपोर्ट दी है। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है।
पुलिस को मिली रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग अपने घर के आगे खेत में मक्का की फसल में गाय भगाने गई थी। तब खेत के आगे रोड पर दो व्यक्ति आ रहे थे। उन्होंने नाबालिग को खेत के गेट पर देखते ही गलत शब्द कहने लगे और गलत इशारे करने लगे। जिस पर नाबालिग छात्रा ने विरोध किया तो दोनों व्यक्तियों ने नाबालिग को पकड लिया और कपड़ो को फाड़ने की कोशिश की।
नाबालिग छात्रा के चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उक्त दोनों व्यक्तियों ने गाली-गलौच की। कुछ समय बाद ही दोनों व्यक्तियों के परिजन भी आ गए और वो भी गाली-गलौच करने लगे। उनके मना करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों सहित परिजनों ने नाबालिग के परिवार वालो के साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर टहला पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments