![]()
उदयपुर में हो रहे गरबा कार्यक्रमों में अश्लील गानों, फूहड़ गानों पर रोक लगाने तथा गरबा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आधार की जांच की मांग को लेकर आज दोपहर में कलेक्टरी पर एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि पूर्व में भी संगठन की ओर से कलेक्टर व एएसपी को ज्ञापन दिया गया था और आग्रह किया गया था कि गरबा कार्यक्रमों में अश्लील गानों, फूहड़ डांस पर रोक लगाने तथा गरबा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आधार की जांच हो लेकिन इस सबंध में कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दी।
संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी के नेतृत्व में बुधवार को फिर से जिला कलेक्टर नमित मेहता व एएसपी उमेश ओझा को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व जिला कलेक्टेट के बाहर संस्कृति की रक्षा कौन करेगा के नारे लगाए।
उन्होंने बताया कि नवरात्र महोत्सव के दौरान गरबा कार्यक्रम पूरे जिले में चल रहे हैं। कई जगहों पर संगठनों ने आगे बढ कर संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया है जिनका हम स्वागत करते हैं। लेकिन अब भी कई जगहों पर फूहडता भरे गाने चल रहे हैं। पिछले दो दिनों में संगठन के कार्यकर्ता ऐसे गरबा संचालकों को समझाइश करने गए, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया।
संगठन के राष्ट्रीय महासचिव निर्मल पंडित ने कहा कि नवरात्र महोत्सव भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति का गौरवशाली पर्व है। इस पर्व पर प्रत्येक सनातनी हिन्दू मातृशक्ति की आराधना करता है।
उनका कहना है कि हमारे लोकनृत्य गरबा तथा डांडिया भी मां दुर्गा के सम्मान में किए जाते हैं लेकिन विगत कुछ वर्षों से ध्यान में आ रहा है कि व्यावसायिक तथा विकृत मानसिकता के कतिपय लोग गरबा डांडिया नाईट इवेंट की आड़ में फूहड़, अश्लील पहनावे को बढ़ावा देकर,पश्चिमी संगीत पर डांस करवा कर डांस करवा कर हमारी धार्मिक धरोहर को विकृत रूप में प्रस्तुत कर लाखों सनातनियों की भावना को आहत कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments