![]()
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने ग्राम ख्यावदा में 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने ग्राम ख्यावदा में विधायक कोष से स्वीकृत 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने की।
इस राशि से कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूरे किए गए। 12 लाख रुपए की लागत से सहकारी समिति भवन का निर्माण हुआ। बैरवा बस्ती में बोरिंग और मोटर के साथ पाइपलाइन बिछाई गई। राजकीय स्कूल ख्यावदा में इंटरलॉकिंग का काम हुआ। छापरदा स्कूल में छत की मरम्मत की गई। हनुत्या में देवनारायण जी के स्थान पर सोलर प्लेट के साथ बोरिंग में मोटर लगाई गई।
विधायक शर्मा ने कहा कि पंचायत के हर गांव में जरूरत के अनुसार विधायक कोष से काम कराए गए हैं। उन्होंने चुनावी वादों को पूरा करने का दावा किया और भविष्य में भी विकास कार्य जारी रखने की बात कही।
पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि पंचायत का हर गांव विकास की दृष्टि से अच्छी स्थिति में है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से विधानसभा क्षेत्र में कोई नया विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने स्मार्ट मीटर और किसान मुआवजे के मुद्दे पर होने वाले किसान आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments