स्वाधीनता दिवस के दौसा जिला स्तरीय समारोह में 26 प्रतिभाओं का सम्मान किया
79वें स्वाधीनता दिवस के दौसा जिला स्तरीय समारोह में 26 प्रतिभाओं का सम्मान किया, साथ ही शहीद वीरांगनाओं को भी शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड, कलेक्टर देवेन्द्र कुमार और एसपी सागर राणा ने प्रतिभाओं को प्रश

विजेन्द्र कुमार मीणा, एसडीएम लालसोट को राजस्व मामलों की नियमित सुनवाई कर 10 वर्ष से पुराने 900 से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया

दीनदयाल शर्मा, समन्वयक को राष्ट्रीय पोषण अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

सुनिता शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ता आमली की ढाणी नांगल राजावतान को पोषण ट्रेकर और बाल विकास गतिविधियों में अच्छे कार्य के लिए सम्मान मिला

कमल सिंह, पुलिस कांस्टेबल थाना पापडदा को कुएं में गिरी महिला की जान बचाने के लिए सम्माान मिला

महेश कुमार, पुलिस कांस्टेबल थाना पापडदा को कुएं में गिरी महिला की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया

हिमांशु शर्मा को कक्षा 10 में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मान मिला

किस्मत कंवर को कक्षा 12 में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

पंकज जांगिड को छात्र कक्षा 12 में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

दिव्या शर्मा को कक्षा 12 में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मान मिला

जितेन्द्र सिंह गुर्जर, होमगार्ड स्वयंसेवक को योग दिवस, मॉक ड्रिल, पौधरोपण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया

राहुल कुमार मीणा, बीडीओ सिकराय को पंचायती राम, पौधेरोपण व अन्य अच्छे कार्यों के लिए सम्मािनत किया गया

भरतलाल मीणा, बीडीओ रामगढ पचवारा को हेमल्यावास गांव में शत प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने पर सम्मान मिला

सुल्तान सिंह यादव, पटवारी बनावड को खरीफ गिरदावरी और फॉर्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया

डॉ गोपाल गुर्जर, मेडिकल आफिसर खेडला बुजुर्ग को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सम्मान मिला

मौसम मीणा, एएनएम बैजूपाडा को नसबंदी कार्यक्रम में बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया

पिंकी खटीक, पाली दरवाजा महवा को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को नसबंदी के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मान मिला

अशोक मीणा, सहायक निदेशक कृषि विस्तार दौसा को किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी देने व सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया

मुन्ना, सफाई कर्मचारी को निष्ठापूर्वक कार्य करने लिए सम्मानित किया गया

योगेश पारीक, सहायक प्रोग्रामर, डीओआइटी को पीएम किसान से वंचित पात्र किसानों को लाभ दिलाने के लिए सम्मान मिला

रामोतार बैरवा, कालाखोह को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया

नीरज कुमार वर्मा, सहायक जेवीवीएनएल को सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया

भोलीराम मीणा, प्रधानाचार्य राउमावि छारेडा को स्कूल में नामांकन बढाने और अच्छे रिजल्ट के सम्मान मिला

तमन्ना राजीविका महिला सर्वागींण समिति जसोता को सीएफएल महिला ट्रेनिंग लर्निंग उत्पाद के लिए सम्मानित किया गया

विजय कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को सम्पर्क पोर्टल पर परिवादों के निस्तारण में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान के लिए सम्मान मिला

सीमा बैरवा, सहायक फोरेस्टर रानौली को नर्सरी में उन्नत किस्म के पौधे तैयार करने के लिए सम्मानित किया गया

दौसा जिला न्यायालय के नाजिर ज्ञान सिंह स्वर्णकार को सम्मानित करते हुए अतिथि।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments