![]()
तिरंगा रैली के दौरान बनाई झांकी की रानी की सजीव झांकी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा सवाई माधोपुर शहर देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ नजर आया या जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सवाई माधोपुर के पुराने भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के फांसी के फंदे पर चढ़ते हुए संजीव झांकी बनाई गई। वहीं झांसी की
तिरंगा रैली में सजीव झांकियां रही आकर्षक का केंद्र
दरअसल, शुक्रवार सुबह यहां रणथम्भौर चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली शुरुआत गीता भवन स्थित स्कूल भवन से हुई। जिसके बाद यह रैली गीता भवन से होते हुए हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने से बद्रीनाथ जी के मंदिर होते हुए तेलन पंसेरी बालाजी से राजबाग होते हुए ठठेरा कुण्ड से मैंन बाजार होते हुए खंडार तिराहे से मोती जी के पेट्रोल पंप एवं वहां से हर सहाय जी के कटले होते हुए विद्यालय भवन गीता भवन के पास पर पहुंचकर समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों ने तिरंगा थामे नजर आए। वहीं रैली के दौरान सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ टीचर्स भी भारत माता जयकारों का उद्घोष करते हुए दिखाई दिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments