![]()
जैसलमेर। जवाहिर हॉस्पिटल में एडमिट स्टूडेंट ईशान खान।
जैसलमेर जिले के चांधन कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में वाटर कूलर से करंट आने से एक स्टूडेंट के घायल होने के मामले में कलेक्टर प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को श्री रूपादे शिक्षण संस्थान स्कूल में लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्ष
गौरतलब है कि गुरुवार को चांधन कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल में एक 12 साल के स्टूडेंट ईशान खान को पानी पीते समय वाटर कूलर के कारण करंट लग गया। घटना के बाद स्कूल प्रशासन द्वारा स्टूडेंट ईशान खान को चिकित्सा सुविधा के लिए जवाहिर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
स्टूडेंट की हालत में सुधार
जवाहिर हॉस्पिटल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, ईशान खान के चेहरे पर हल्की चोट आई है एवं उसकी स्थिति सामान्य है। सुरक्षा की दृष्टि से छात्र को सर्जरी यूनिट में निरीक्षण के लिए भर्ती किया गया है। साथ ही, छात्र की सीटी स्कैन की रिपोर्ट भी सामान्य आई है। अस्पताल प्रशासन छात्र की निरंतर निगरानी कर रहा है।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
घटना को लेकर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने शिक्षा विभाग को मामले की जांच करने के आदेश दिए गए हैं। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में विद्युत उपकरणों की सुरक्षा जांच के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दुबारा न हो।
12 साल के मासूम को वाटर कूलर से आया करंट:10 सेकेंड तक चिपका रहा, स्विच बंद कर छुड़वाया; सिर-हाथ और पैर झुलसे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments