सावन का तीसरा सोमवार भगवान शिव की हो रही पूजा।
आज सावन का तीसरा सोमवार है। भरतपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। महिलाएं वेल्व पत्री चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा कर रही हैं। वहीं बी-नारायण गेट स्थित रंगेश्वर महादेव पर भी पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जा रही है। सुबह से ही
सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। सुबह से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शनों के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़।
कोई भगवान का दूध से तो कोई जल से अभिषेक कर रहा है। वहीं भक्त भगवान को वेल्व पत्र और फूल चढ़ा रहे हैं। विनायक चतुर्थी होने के कारण भगवान शिव के साथ गणेश जी की भी पूजा हो रही है।
भरतपुर शहर के रंगेश्वर महादेव पर आए भक्तों ने कहा जो भी भक्त सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ जो भी मांगता है वह आसानी से मिल जाता है।

विनायक चतुर्थी होने के कारण भगवान शिव के साथ भगवान गणेश की भी हो रही पूजा।
सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना शुरू हो जाता है। सावन में भगवान शिव का विशेष महत्व माना जाता है। भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ मंदिरों में कावड़ लेकर भी लोग पहुंच रहे हैं। जो हरिद्वार और सोरोजी से लेकर आ रहे गंगाजल को भगवान शिव पर चढ़ा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments