![]()
निजी स्कूल की बस खेतों में पलट गई। हादसे में बस में सवार 7 बच्चों में से 2 घायल हो गए।
डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के संचिया सब सेंटर के पास एक निजी स्कूल की बस खेतों में पलट गई। हादसे में बस में सवार 7 बच्चों में से 2 घायल हो गए। घायल बच्चों को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ड्राइवर समेत अन्य 5 बच्चों को मामूली चोटें
यह हादसा बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के कनवा स्थित पायोनियर स्कूल की बस का है। स्कूल बस चार दिन बाद शुक्रवार को बच्चों को लेने के लिए संचिया गांव गई थी। बस में कुल 7 बच्चे सवार थे। बच्चों को लेकर जब बस संचिया स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंची, तभी बेकाबू होकर खेतों की तरफ झुक गई और पलट गई।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों को एंबुलेंस से डूंगरपुर अस्पताल लाया गया और इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। मामूली चोट वाले 5 बच्चों को उनके परिजन घर ले गए।
ड्राइवर नारायण को भी मामूली चोट आई है। उसने बताया कि बस के क्लच चिपक जाने से बस का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। कनबा चौकी इंचार्ज शिशुपाल सिंह ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है और बस के कागज और ड्राइवर के लाइसेंस की जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments