☜ Click Here to Star Rating


सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड चोर,जिसने हाथ में लोहे की रॉड पकड़े हुई थी।

सीकर जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। बीती रात सीकर के दादिया थाना इलाके में एक नकाबपोश बदमाश पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के आश्रम में घुस गया। यहां उसने तीन कमरों में जाकर सामान चेक किया। लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। इसके बाद बदमाश ने

.

सुबह जब आश्रम में रहने वाले स्टाफ और पूर्व सांसद को चोरी का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चोर सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है। जिसके आधार पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूचना मिलने के बाद सुबह दादिया पुलिस मौके पर पहुंची,जिसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

सूचना मिलने के बाद सुबह दादिया पुलिस मौके पर पहुंची,जिसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

घटना रात करीब 2:58 की है। मुंह पर कपड़ा लगाकर और हाथ में लोहे की रॉड लेकर एक चोर मुख्य दरवाजे के पास से आश्रम में घुसा। जो पहले आश्रम में बने कमरों की तरफ गया। यहां उसने तीन कमरों में जाकर सामान चेक किया लेकिन उसे कुछ भी मिला। इसके बाद बदमाश यज्ञशाला की तरफ गया। वहां भी उसे कुछ नहीं मिला। ऐसे में चोर ने वहां पास ही खड़ी एक बाइक को भी स्टार्ट करने का प्रयास किया लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद बदमाश ने पूर्व सांसद की गाड़ी में रखा सामान चुरा लिया।

चोरी की वारदात करने के बाद बदमाश आश्रम के सामने बने खेल मैदान की तरफ गया। वहां मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसा और वहां से फरार हो गया। चोरी किया हुआ कुछ सामान भी चोर सामने मैदान में डालकर चला गया।

पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती का आश्रम सीकर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर दिल्ली जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे है। यहां 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके चोर रात के समय अंदर घुसा। रात को जिस दौरान वारदात हुई उस वक्त पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती अपने कमरे में कुंडी लगाकर सोए हुए थे।

चोरी करने के लिए कमरों में घुसता हुआ चोर,पहले उसने झांककर अंदर की तरफ देखा कि कमरे में कोई है या नहीं।

चोरी करने के लिए कमरों में घुसता हुआ चोर,पहले उसने झांककर अंदर की तरफ देखा कि कमरे में कोई है या नहीं।

चोर को जब तीन कमरों में कुछ नहीं मिला,तो वह यज्ञशाला की तरफ गया।

चोर को जब तीन कमरों में कुछ नहीं मिला,तो वह यज्ञशाला की तरफ गया।

QuoteImage

मामले में दादिया थानाधिकारी अशोक कुमार झाझड़िया का कहना है कि फिलहाल घटना के बाद मौका मुआयना करके चोर की तलाश शुरू कर दी गई है।

QuoteImage



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading